ग्राउंड रिपोर्ट

नाबालिक प्रेमिका ने कर दी चंदन सिंह की हत्या

Spread the love

क्रिकेट खेलने के दौरान हार जीत में नही प्रेम प्रसंग में 20 वर्षीय चंदन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह की हुई है हत्या, आधिकारिक सूत्रों की माने तो प्रेमिका ने ही प्रेमी की गोली मारकर कर दी हत्या, 18 अप्रैल की है घटना

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत अरियाव गांव में 18 अप्रैल को गोली मारकर हुई 20 बर्षीय चंदन सिंह उर्फ दिग्विजय सिंह की हत्या क्रिकेट खेलने के विवाद में नही बल्की प्रेम प्रसंग में हुई है.पुलिस आधिकारिक सूत्रों की माने तो 72 घण्टे के अंदर पुलिस ने मृतक के प्रेमिका को ढूंढ निकाला है जिसने यह स्वीकार किया है कि उसी ने गोली मारकर अपने प्रेमी की हत्या की है. क्रिकेट खेलने के दौरान हार जीत में हत्या होने की उड़ी थी अफवाह.हत्या के बाद जांच के दौरान पुलिस को गुमराह करने के लिए सबसे पहले आम तोड़ने एवं उसके बाद क्रिकेट खेल में हुई हार जीत में हत्या होने की अफवाह उड़ी थी.जब स्थानीय थाने के साथ मिलकर डीआईयू की टीम तकनीकी आधार पर जांच पड़ताल करना शुरू की तो मामला प्रेम प्रसंग का निकला.


स्थानीय सूत्रों की माने तो मृतक अपने प्रेमिका को किसी दूसरे लड़के के साथ बाइक पर घूमता देख उसने खुद ही लड़की को हथियार देकर पहले उसे और फिर खुद को गोली मारने के लिए कहा था. लड़की ने जैसे ही ट्रिगर दबाई गोली युवक को जा लगी और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद वह वंहा से चली गई. गौरतलब है कि 18 अप्रैल को दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई थी.जिले के पुलिस कप्तान खुद इस पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे थे.एसपी ने की पुष्टि कहा प्रेमिका ने प्रेमी को गोली मारकर की है हत्या. पिस्टल के साथ दो की गिरफ्तारी हुई है.

Comment here