ग्राउंड रिपोर्ट

डुमराव एवं इटाढ़ी नगर परिषद चुनाव की तैयारी शुरू

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: डुमरांव व इटाढ़ी नगर परिषद के चुनाव की तैयारियों को लेकर डुमरांव एसडीओ कुमार पंकज और बक्सर सदर एसडीओ धीरेन्द्र कुमार मिश्रा के द्वारा बुधवार को प्रारुप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के साथ ही भावी उम्मीदवारों के बीच सरगर्मी बढ़ने लगी है.बताते चले की डुमरांव नगर परिषद में पहले कुल वार्डों की संख्या 26 थी लेकिन नये परिसीमन के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर अब 35 हो गई.

नगर परिषद में डुमरांव का नया भोजपुर, पुराना भोजपुर पंचायत के साथ छतनवार और कुशलपुर का कुछ हिस्सा शामिल हुआ है. एसडीओ ने बताया कि इस सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरुद्ध सभी आपत्ति प्रपत्र-3 में दिनांक 5.04.2023 से 18.04 2023 तक दिया जा सकता है. एसडीओ ने बताया कि दावा आपत्ति अनुमंडल कार्यालय और डुमरांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में दिया जा सकता है. दावा एवं आपत्तियां रिवाइजिंग अथॉरिटी को संबोधित किए जाएंगे. डाक से आपत्ति देने पर प्राप्ति आगामी 18 अप्रैल 2023 तक सुनिश्चित होना चाहिए. निर्धारित तिथि के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं होगा. वही इटाढ़ी में कुल वार्डो की संख्या 11 है.

सदर अनुमंडल पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि इटाढ़ी में रिवाइजिंग अथॉरिटी प्रखंड साख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक, सहकारिता प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को दावा आपत्ति दिया जा सकता है

Comment here