द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: डुमराव विधानसभा के लिए जनहित के मुद्दों को उठाने के लिए विधानसभा की कार्यवाही से क्षेत्र में लौटते समय नुआंव, धरहरा, भोजपुर, नवाडेरा में लोगों ने गर्मजोशी भरा स्वागत किया. लोगों ने कहा कि विधानसभा में पहली बार गरीबों की आवाज उठाने वाला विधायक डुमराँव को मिला है जो जमींदारों के खिलाफ तथा गरीबों का साथी है.लोगों ने डुमराव विधायक अजीत कुमार सिंह को आस्वस्त किया कि आप ऐसे ही हमारे लिए आवाज उठाते रहें हम सब आपके साथ हैं.


बक्सर जिला पदाधिकारी से मिलकर क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया.मुख्यरूप से रजिस्ट्री कार्यालय के पास लोगों के लिए शेड बनवाने तथा डुमराँव में बस स्टैंड बनवाने पर बात हुई. रजिस्ट्री ऑफिस में पुराने जर्जर भवन को तोड़कर वहाँ लोगों के शेड, जीविका के माध्यम से कैंटीन तथा अन्य सुविध उपलब्ध कराने के प्रस्ताव जिला स्तर पर स्वीकृत कर विभाग में भेज दिया गया है. जल्द ही इसपे अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी.बस स्टैंड के लिए एक एकड़ भूमि कैसरे हिन्द की चिन्हित की गई है. जिला स्तर पर इसका अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत किया जा चुका है.विधायक ने इसकी घेराबंदी कराने को आस्वस्त किया गया. जल्द ही घेराबन्दी कर बस स्टैंड शुरू हो जाएगा. डुमराव विधायक को क्षेत्र में स्वागत के दौरान वरिष्ठ राजद नेता जगनारायण सिंह यादव, सूरज प्रकाश, सुरेंद्र प्रसाद, संदीप सिंह, सुमेश्वर सिंह, बिहारी चौहान, लक्ष्मण सिंह, रवि राज, निर्मल सिंह, मदन सिंह, भिखारी यादव, सोनू, दीपक, धर्मेंद्र, मनोज कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी से विधायक का स्वागत किया गया.



Comment here