ग्राउंड रिपोर्ट

कांग्रेस जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह चौक पर प्रधानमंत्री का किया गया पुतला दहन

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर:बक्सर जिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वीर कुंवर सिंह चौक पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया. नरेंद्र मोदी हाय हाय एवम मुर्दाबाद के नारे भी लोगो ने लगाए. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के द्वारा बहुत आक्रोश देखने को मिला. इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश का सबसे बड़े घोटालेबाज अडानी को बचाने के लिए पूरी केंद्र सरकार लगी हुई है. भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि सत्ताधारी दल सदन खुद नहीं चलने दे रहे हैं.


पुतला दहन के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने कहा कि विपक्ष के 16 दल लगातार यह मांग कर रहे है कि अडानी के घोटाले की भी जांच होनी चाहिए. उसके बाद भी केंद्र की सरकार अडानी को बचाने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाई हुई है.भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है. जब सत्ताधारी दल बेल में आकर हंगामा कर रहे हैं और विपक्ष सदन चलाकर मुद्दे पर बहस करना चाहता है उसके बाद भी सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी के सांसद सदन नहीं चलने दे रहे हैं. जिससे कि उनकी पोल ना खुल जाए. केंद्र सरकार अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल कर रही है. वहीं उन्होंने कहा कि विपक्ष को परेशान करने के लिए, केंद्र की सरकार अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल करते हुए विपक्ष के नेताओं के पीछे केंद्रीय एजेंसियों को लगा दे रही है. जबकि उनके संरक्षण में देश का सबसे बड़े घोटाले बाज अडानी सुरक्षित है और जांच नहीं होने दे रही है. अब भी 2024 में देश की जनता नही जागरूक हुई तो बहुत पछताना पड़ेगा. गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे सभी राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर हैं. यही कारण है कि संगठन के साथ ही कई तरह का बदलाव पार्टी के अंदर और बाहर देखने को मिल रहा है.

 

Comment here