ग्राउंड रिपोर्टराजनीति

राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने विधानसभा में उठाए कई अहम मुद्दे

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

पटना: बिहार विधानसभा में राजपुर विधायक विश्वनाथ राम ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देना चाहूंगा की विधानसभा में बोलने का समय मिला. बहुत सारी नीतियां मुख्यमंत्री के द्वारा दलितों के उत्थान के लिए योजना लाई गई. जो इस सरकार में मंत्री आलोक मेहता जितनी तेजी लाए हैं उतनी तेजी एनडीए की सरकार में नहीं थी. उदाहरणस्वरूप हमने अपने विधानसभा का एक प्रश्न एनडीए की सरकार में उठाया था की एक अंचलाधिकारी के द्वारा बिहार सरकार की 6 एकड़ भूमि को दूसरे के नाम पर आवंटित कर दिया गया था.

लेकिन उसको सस्पेंड करने में लगभग 1 वर्ष लग गए. इसलिए वर्तमान के जो राजस्व एवं भूमि सुधार के मंत्री जिस तरह से अपनी इच्छाशक्ति के साथ किसी काम का निष्पादन करते है इसके लिए मैं उन्हें भी धन्यवाद देता हूं. राजपुर विधायक ने अपने क्षेत्र के लिए कई तरह के सुझाव भी दिए बक्सर जिला में के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में कर्मचारियों की बहुत कमी है. एक कर्मचारी को लगभग 4 या 5 पंचायत आवंटित है. जिससे कर्मचारी जिला मुख्यालय में ही बने रहते हैं. प्रखंड मुख्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. जिससे क्षेत्र की जनता तथा गरीबों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

अपने काम के लिए जिला मुख्यालय आना पड़ता है. हमारे विधानसभा में राजपुर एवम इटाढी दो प्रखंड हैं . राजपुर प्रखंड में 19 पंचायत और इटाढ़ी प्रखंड में 15 पंचायत हैं. कर्मचारियों की कमी के चलते जो हमारे गरीब गुरबा जनता को जिला मुख्यालय में पहुंचने में कठिनाई होती है तो इस कठिनाई को देखते हुए मैं मंत्री से आग्रह करना चाहूंगा कि इस बात को गंभीरता से लेंगे. मुख्यमंत्री के द्वारा यह योजना इसलिए बनाई गई है की पूरे बिहार की गरीब जनता के कामों को तेजी से पूरा किया जा सके. इस योजना का असर हमारे विधानसभा राजपुर में भी दिखना चाहिए. विधायक का कहना है कि मैं किसी आम जनता के लिए फोन करता हूं तो इटाढी तथा राजपुर के अंचलाधिकारी फोन उठाने से भी कतराते हैं. इटाढी प्रखंड के अंचलाधिकारी के द्वारा गरीबों के लिए जो 3 डिसमिल भूमि आवंटित करनी थी वह अब तक नहीं मिल सकी है. जब मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा पहले अतरौना में तय हुआ था लेकिन किसी कारणवश वहां मुख्यमंत्री का प्रोग्राम नहीं हो सका. इस यात्रा के पहले जितनी तेजी पदाधिकारियों द्वारा दिखाई गई तो लगा की गरीबों का पर्चा बंट जाएगा.लेकिन ऐसा हुआ नहीं. अब उसी तरह गरीबों की फाइल को बंद करके रख दी गई है. जिलाधिकारी के द्वारा भी हमें आश्वासन मिला की आपके रहते ही वहां का पर्चा बटेगा लेकिन 3 महीना बीत जाने के बाद भी अबतक पर्चा नहीं बंट पाया. वही अंचलाधिकारी से बात करने पर कहते हैं कि जल्द ही हो जाएगा. मैं राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री से यह मांग करना चाहता हूं कि आपके द्वारा कितने अंचलाधिकारियो पर काम में तेजी नही लाने तथा गलत करने पर कारवाई किया गया है. तो इसका असर हमारे राजपुर विधानसभा में भी दिखे ताकि पदाधिकारी कार्य में शिथिलता या गलत करने से परहेज करे.

Comment here