द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर: जिले के चौसा प्रखंड के बनारपुर खेल मैदान में किसानों के द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया जिसमें सांसद अश्विनी कुमार चौबे और कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी भी शामिल होने के लिए पहुँचे जिसके बाद किसानों ने मुर्दाबाद के नारे लगाए इस दौरान मंत्री को अपने काफिले के साथ भागना पड़ा. किसानों का आरोप किसानों के हिस्से का पैसा वसूलते जनप्रतिनिधि . इस महापंचायत में पहुंचे बनारपुर के एक किसान ने बताया कि किसानों का शोषण कर किसानों के हिस्से का पैसा यहां के जनप्रतिनिधि वसूलते हैं और अपने निजी स्वार्थ में खर्च करते हैं.इस महापंचायत में किसानों के सवालों का जवाब देने के लिए नहीं, अपने चेहरे को चमकाने के लिए जनप्रतिनिधि आए हुए हैं. वही किसान महापंचायत में पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश में धृतराष्ट्र राज चल रहा है. जहां के पुलिस निर्दोष किसानों पर लाठी भांज रही है. किसानों का मांग जायज है हम पुलिस की गुंडई को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे.

वही इस किसान महापंचायत में पहुंचे स्थानीय कांग्रेस विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने किसानों को इस बात की आश्वासन दी कि ना तो चौसा प्रखंड के किसी किसानों की गिरफ्तारी होगी और ना ही किसी पर एफआईआर होगा किसानों की मांग को लेकर वह किसानों के साथ हैं और इस बार के कैबिनेट की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री के माध्यम से किसानों का आवाज को उठाया जाएगा.
गौरतलब है कि प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के 40 किसानों पर नामजद जबकि 200 अज्ञात किसानों पर एफआईआर दर्ज प्रशासन ने किया है . हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हुई है.


Comment here