ग्राउंड रिपोर्ट

पांच शराब तस्कर हुए गिरफ्तार

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर : शराब तस्करी को लेकर जिले की पुलिस लगातार छापेमारी कर शराब एवं शराब तस्कर को पकड़ रही है. इसी कड़ी में एकबार फिर एंटी लिकर टॉस्क फोर्स के द्वारा चौसा से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जाने वाले मार्ग पर कर्मनाशा पुल के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान उत्तर प्रदेश से बिहार में प्रवेश कर रही एक कार को रोका गया

और उसकी जांच की गई तो उसमें बड़ी मात्रा में शराब की खेप बरामद की गई .उस कार में 5 युवक बैठे थे उन्हें भी पुलिस के द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया की शराब तस्करी के कार्य में संलिप्त हैं .

उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब लेकर पहुंच रहे थे.
एंटी लीकर टास्क फोर्स प्रभारी कुणाल कृष्ण ने बताया कि कार की डिक्की से 670 टेट्रा पैक में भरी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है.

बरामद शराब की कीमत तकरीबन 1 लाख 34 हज़ार रुपये है. कार में बैठे पांचोयुवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.जिनमें एक नगर थाना क्षेत्र के कोइरपुरवा निवासी विकास कुमार व मो. राजा, धनसोई थाना क्षेत्र के भरखरा निवासी पीयूष कुमार तथा बन्नी निवासी मो. सफीक मीर और इटाढ़ी थाना क्षेत्र के डेहरिया निवासी चिंटू कुमार राजभर शामिल हैं. शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Comment here