ग्राउंड रिपोर्ट

नए एसपी के मौजूदगी में 80 लोगों को लौटाया गया उनके मोबाइल फोन.

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर : नव वर्ष पर बक्सर के नए एसपी मनीष कुमार ने लोगों को तोहफा दिया हैं. योगदान के बाद ही चोरी और गुम हुए 80 मोबाइल फोन रिकवरी के बाद लोगों के बीच लौटा दिया हैं. यह बक्सर के लिए पहला मौका है कि योगदान के साथ ही एवम पहले दिन, बक्सर के नए एसपी मनीष कुमार ने लोगों के मोबाइल फोन लौटाये .आपको बताते चले कि इसके पहले भी बक्सर के पूर्व एसपी नीरज कुमार सिंह ने लोगों को उनका मोबाइल फोन रिकवरी के बाद लौटाया हैं. वही इस अभियान का यह आठवां चरण है जिसमें अब तक 1000 लोगों को उनका चोरी और गुम हुआ मोबाइल फोन रिकवरी कर पुलिस ने लौटा दिया है. जिले में योगदान देने के बाद पहली बार अपने कार्यालय पहुंचे. कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले बक्सर एसपी मनीष कुमार ने लोगों का उनका मोबाइल फोन लौटाया. इसके बाद बक्सर एसपी मनीष कुमार मीडिया से भी रूबरू हुए और अपने संबोधन में कहा कि जिले में विधि व्यवस्था संधारण को लेकर और बेहतर तरीके से काम किया जाएगा, जिससे अपराधियों पर नकेल लगाया जा सके. वही आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े इस बात का पूरा ख्याल रखा जाएगा. इस दौरान जिन लोगों का मोबाइल एसपी ने लौटाया तो लोगों ने भी अपनी खुशी का इजहार एसपी मनीष कुमार के साथ फोटो खिंचवाकर तो कुछ लोगो ने धन्यवाद और शुभकामनाएं देकर की.

Comment here