द जनमित्र ।विमल यादव। 9431092766
बक्सर: बक्सर के भदवर मोड़ पर भाकपा माले के बैनर तले श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई.जिसमे झंडोतोलन के बाद 2 मिनट का मौन श्रद्धांजलि करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत किया गया. भाकपा माले ने में हर साल की तरह इस साल भी 25 दिसम्बर को एक कार्यक्रम का आयोजन कर अपने शहीद साथियों याद किया. इस कार्यक्रम में झंडोत्तोलन पार्टी के वरिष्ठ नेता अलख नारायण चौधरी ने किया . शहीद वेदी पर सैकड़ो माले कार्यकर्ताओ ने पुष्पांजलि ,श्रद्धांजलि अर्पित की.

इसके बाद सभा का कार्यक्रम शुरू किया गया जिसमें मुख्य रूप से माले नेताओ में इनौस के प्रदेश अध्यक्ष व डुमरांव विधायक अजीत कुमार सिंह, बक्सर जिला सचिव नवीन के अलावा, हरेन्द्र राम,अयोध्या सिंह,वीरेन्द्र सिंह,ललन प्रसाद,रामदेव मुखिया,आइसा नेता धनजी पासवान, इनौस नेता धर्मेन्द्र यादव आदि ने सम्बोधित किया.अंत मे शहीदों के सपनो को आगे बढाने व 15 फरवरी को भाकपा माले की पटना गाँधी मैदान में आयोजित रैली को सफल बनाने के संकल्प के साथ सभा का समापन किया गया.

Comment here