पूर्व पैक्स अध्यक्ष जंगली तिवारी के माँ के श्राद्धकर्म में शामिल होने पहुँचे रोहतास व बक्सर जिला से कई बड़े नेता
रोहतासः जिले के दिनारा थाना क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गाँव में पूर्व पैक्स अध्यक्ष जंगली तिवारी के माता जी फुुुलपातो देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए बक्सर एवं रोहतास जिले के कई बड़े नेता कार्यक्रम में पहुँचे। इस दौरान सभी लोगों ने सबसे पहले स्वर्गीय फुलपातो देवी जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
इस बाबत जनकारी देते हुवे पूर्व मुखिया सुदर्शन तिवारी उर्फ शहरी तिवारी ने बताया कि उनकी माता के दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान कराने के लिए के लिए सैकड़ों महादलित परिवार को तिवारी परिवार के सहयोग से वस्त्र (साड़ी) व कंबल का वितरण किया गया।
वही, पूर्व पैक्स अध्यक्ष जंगली तिवारी ने बताया कि उनके माता जी के श्राद्धकर्म में श्रधांजलि देने के लिए बक्सर जिले से सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल, कैमूर एमएलसी संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जय कुमार सिंह, पूर्व मंत्री संतोष निराला, शाहाबाद के समाजसेवी कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह, मुखिया सिक्रौल पंचायत विभोर कुमार द्विवेदी उर्फ़ बिट्टू जी,पतरकोना मुखिया रामजी तिवारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे के पुत्र अविरल शास्वत, पूर्व बक्सर सांसद प्रत्याशी पाटलिपुत्र ग्रुप चेयरमैन अनिल सिंह, बिक्रमगंज चेयरमैन, बिक्रमगंज प्रमुख, लोकसभा प्रत्याशी काराकाट ममता पांडे, मुन्ना राय, बिट्टू सिंह, संजीव मिश्रा, करण सिंह, रिंकू चौबे सहित अन्य कई गणमान्य लोग पहुँचे हुए थे।
वही, बक्सर जिले के सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी के मीडिया सलाहकार स्वर्गीय फुलपातो देवी के नाती शुभम तिवारी ने बताया दादी जी के श्राद्धकर्म पर सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच साड़ी एवं गर्म कपड़े वितरण किया गया।

Comment here