चुनाव की तैयारी के साथ साथ बेहतर बिहार बनाने की तैयारी करे – चिराग पासवान
जनमित्र/बक्सरः लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने वी॰सी॰ के माध्यम से सभी ज़िला अध्यक्षों व ज़िला प्रभारी से बात की. मीटिंग में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री प्रिन्स राज के साथ प्रधान महासचिव शाहनवाज़ कैफ़ी व प्रदेश युवा अध्यक्ष सांसद चंदन सिंह महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वीणा देवी व अन्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष विधायक राजू तिवारी मौजूद रहे. चिराग पासवान ने बैठक में सभी को चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही व साथ में आने वाले दिनो में बेहतर बिहार और बिहारफ़र्स्ट बनाने के लिए सभी

कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई. वही प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिन्स राज ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि विधान सभा और प्रदेश स्तर पर जल्द ही वर्चूअल रैली का आयोजन किया जाएगा. बक्सर के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बुथ कमिटी ‘ सदस्यता अभियान व बुथ स्तरीय घोषणा पत्र की भी जानकारी ली. साथ ही जिले में कोरोना महामारी के दौरान कोरोना योद्धा जिला प्रशासन, डाक्टर, मीडिया, पुलिस कर्मी व अन्य कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करने का निर्देश भी दिया.








Comment here