ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

लॉक डाउन के दौरान एक गांव में हुई सात चोरियां, पुलिस के हाथ खाली

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः बक्सर हेड क्वार्टर से महज दो किलोमीटर दूर गुरदास मठिया में चोरों ने एक ही रात में तीन घरों में चोरी की. इस गांव में यह पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी पिछले महीने में चार चोरियां हो चुकी है. जिसकी शिकायत मुफस्सिल थाना को दी गई थी. परंतु पुलिस ने कोई सख्त कार्रवाई नहीं की जिसका नतीजा है कि आज रात भी तीन चोरियां हो गई. चोरों ने मदन राम जो कि पेशे से ठेकेदार है के घर से किमती गहने के अलावा तीस हजार नगद ले भागे.

चोर छत से होकर घर में प्रवेश कर एक सूटकेस जिसमें गहना और पैसा था लेकर निकल लिये. वही उनके पड़ोसी दुलारचन राम के घर से एक बैग जिसमें 6000 नकद था तथा सियाराम के घर से एक साईकिल चोरी कर भाग गए. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले महीने भी चार चोरी हो चुकी है जिसमें से तीन चोरी तो एक ही रात में हुई थी. जिसमें फतेलाल यादव, बैजनाथ पांडेय और वशिष्ठ राम के घर से लाखों की चोरी हुई वशिष्ठ राम अपनी बेटी के शादी के लिए काफी गहने रखे थे वह सभी चोर ले भागे. और उसके कुछ ही दिन बाद काशीनाथ राम के घर चोरी हो गई. जहां पर चोरों ने एक महिला के साथ मारपीट

भी की थी. इन घटनाओं से गांव में भय व्याप्त है. जब पहली चोरियां हुई तो गांव के युवाओं ने टोली बनाकर रात में पहरा देना शुरू किया था. परंतु इन दिनों पहरा बंद था जिसका फायदा चोरों ने उठा लिया. सूत्रों की माने तो गांव में नशीले पदार्थों की बिक्री होने की वजह से भी लगतार घटनाएं हो घट रही है. सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके हाथ कुछ भी नहीं लगा. अब देखना है कि पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है.

Comment here