जनमित्र/बक्सर: कोरोना वायरस को लेकर किए गए लॉक डाउन के दौरान जरूरतमंद तथा निराश्रित लोगों की मदद आज 18वें दिन उज्जवल महिला विकास केंद्र द्वारा मठिया मोड़ के पास किशनगंज से आये मजदूरों के बीच राशन सामग्री का बितरण किया गया गरीब मजदूर लोग राशन के बिना परेशान है लेकिन सबसे अच्छी बात है कि रामाशंकर सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम प्रतिदिन शहर के उन जगहों पर राशन वितरित करती है जहां पर जरूरतमंद लोग हैं रामाशंकर ने कहा कि गरीब असहाय व मजदूरों के लिए प्रतिदिन लोगों के बीच राशन सामग्री पहुंचाई जा रही है उज्जवल महिला विकास केंद्र पर राशन के सभी उपयोगी वस्तुओं को एकत्र कर पूर्व में तैयार सूची जिसमें उन परिवारों को चिन्हित किया गया है जिनके पास भोजन की व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं है उनके पास आवश्यक सामग्रियों की पैकिंग करके शाम में ससम्मान

परिवार को दिया जाता है इससे उनके पड़ोसियों तक को भी भनक नहीं होती है शहर के विभिन्न जगहों से लोग जैसे ही सूचना देते है कि इस घर मे राशन नही वहां पर टीम राशन लेकर पहुचती है मुझे खुशी होता है कि हम वैसे लोगो की मदद कर रहे है जो इस बिकट प्रस्थिति में असहाय परिवारों के बीच राशन सामग्री पहुचाई जा रही है उज्जवल महिला विकास केंद्र के कार्यकर्ता लगातार थैलों में पैकिंग और फिर उनका वितरण करते हैं

कार्यकर्ताओ के द्वारा दिन-रात पैकिंग का कार्य किया जा रहा है इस अभियान के लिए तय किया गया है की जब तक लॉक डाउन रहेगा इन गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री की आपूर्ति लगातार होती रहेगी क्योंकि इस कार्य के लिए उज्जवल महिला विकास केंद्र कटिबद्ध है पैकिंग करना एवं तय परिवारों तक सामग्री पहुंचाने में लगे उज्जवल महिला विकास केंद्र के कार्यकर्ताओं में राकेश कुमार राही समरजीत कुमार रूपक कुमार मनोज कुमार विवेक कुशवाहा चंदन सराफ क्षितिज कुमार आदि शामिल है


Comment here