ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिसेहतस्थानीय

जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर एवं लचर हो चुकी है – तथागत हर्षवर्धन

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: सदर अस्पताल के प्रांगण में जिले के जर्जर व बीमार हो चुकी स्वास्थ्य सेवा के विरुद्ध एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन बक्सर जिला कांग्रेस द्वारा आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन एवं मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा ने किया. जिला अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों एवं उपकेंद्रो पर सफाई की लचर व्यवस्था, डॉक्टरों की भारी कमी एवं जांच व्यवस्था न होने और तमाम समस्याओं के ऊपर विस्तार से प्रकाश डालते हुए 12 सूत्री

मांगों की समर्थन में आवाज बुलंद की. प्रमुख मांगों में जिले में स्वीकृत चिकित्सकों की संख्या 191 के मुकाबले मात्र 68 है. जिले में स्वीकृत 177 नर्सों के मुकाबले मात्र 38 है. जिले में शल्य क्रिया हेतु स्नातकोत्तर चिकित्सा की उपलब्धता यथाशीघ्र किया जाए. एक्सरे, सीटी स्कैन, एमआरआई एवं अल्ट्रासाउंड की जांच व्यवस्था तत्काल की जाए.सभी स्वास्थ्य केंद्रों मे सफाई व्यवस्था की जवाबदेही तय की जाए.
रोगी निबंधन का काउंटर बंद पाया जाना शर्मनाक है जिसमें सुधार करना अति आवश्यक है. दवा की मांग समय रहते पूर्व में ही किया जा सके ताकी लगातार दवाइयां उपलब्ध रह सके. एक प्रशासनिक व जनता की संयुक्त समिति का निर्माण कर इन विषयों पर मासिक चर्चा की जाए. जिले में बंदरों एवं आवारा कुत्तों की आतंक को देखते हुए एंटी रेबीज के

इंजेक्शन की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में सदैव रहना सुनिश्चित हो. प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समय सारणी के अनुसार चिकित्सकों की उपलब्धता हो. इन सभी व्यवस्थाओं की उपलब्धता न होने के कारण पूरी स्वास्थ्य प्रणाली ही वेंटीलेटर पर आ चुकी है. इस कार्यक्रम में सदर विधायक संजय कुमार तिवारी ने कहा कि सदर अस्पताल में न रुई की व्यवस्था है न सुई की व्यवस्था है और यह सब मैंने सदन के पटल पर भी रखा है कार्यक्रम के उपरांत बक्सर जिला अधिकारी और सिविल सर्जन को जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन सौंप उक्त मांगों पर अति शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीकांत पाठक, रामप्रवेश तिवारी, करुणानिधि दुबे, राजर्षि राय, नंदकिशोर लाल, चितरंजन प्रसाद, दयाशंकर सिंह, युवा कांग्रेस के आशीष तिवारी, एनएसयूआई के अनुराग राज त्रिवेदी, लक्ष्मण शर्मा कैलाश चौधरी, राजू लहरी, दुर्गा शुक्ला, दीपक राय, विशाल खरवार, मोनू चौबे, विकास पांडे, पिंटू राय, विजय शंकर राय, गौतम सागर, गुप्तेश्वर राम, रामेश्वर सिंह, राम सुमेर दुबे, सुनील सिंह, विजय शंकर केसरी, भुवर तत्वा, दीपक यादव, विश्वामित्र यादव, अभिषेक मिश्रा, भगवान गोंड आदि लोग शामिल रहे तथा धन्यवाद ज्ञापन बक्सर प्रखंड उपाध्यक्ष श्रीमन राय ने किया.

 

Comment here