ग्राउंड रिपोर्ट

अंकित को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

जनमित्र/नावानगर/बक्सर: नावानगर प्रखंड के भटौली पंचायत के भटौली गांव में मुखिया ओमप्रकाश सिंह की अगुआई मे श्रद्धांजली सामारोह आयोजित कर मृतक अंकित यादव को श्रद्धांजली अर्पित की गई. अंकित के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर परिजनों एवं शुभचिंतकों ने उसके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की. श्रद्धांजलि समारोह में दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना भी की गई.

इस मौके पर विधायक शंभुनाथ यादव, विधायक विजेंद्र यादव, लालदास राय, राजद वरीय नेता सुनिल कुमार सिंह उर्फ पप्पू यादव, पूर्व विधायक दाउद अली, राजद वरीय नेता अखिलेश सिंह यादव, सत्येन्द्र यादव, प्रमुख पति दिलीप यादव,पूर्व छात्र राजद जिला अध्यक्ष दिपक यादव, छात्र नेता उदित सम्राट, शारदा यादव, रुस्तम अंसारी, विनय सिंह, भाजपा नेता राम कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे. ज्ञात हो की अंकित यादव राजद नेता किस्मत यादव का पुत्र एवं पूर्व पार्षद दारा यादव का भतीजा था जिसकी मौत छत से गिरने से हो गई थी.

Comment here