जनमित्र/डुमरांव/बक्सर: एनएसयूआई छात्र संगठन के बैनर तले डीके कॉलेज डुमरांव में शहीद रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रौशन सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. आज ही के दिन इन क्रांतिकारियों को अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी दी थी. श्रद्धांजलि सभा का संचालन छात्र नेता नीतीश कुमार और अध्यक्षता पुरुषोत्तम उपाध्याय ने किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रंजन ओझा ने कहा हमारे देश के लिए सपूतों ने हंसते हुए फांसी के फंदे को चूमा था और छात्र होने के नाते हमारा दायित्व बनता है कि हम उन शहीदों के आदर्शो पर चलें. साथ ही देश की एकता व अखंडता की रक्षा हेतु अपनी जान की भी आहुति देने पड़े तो हम पीछे नहीं हटे. उक्त कार्यक्रम में छात्र नेता विकास सिंह, धनंजय कुमार, अनिल कुमार, सोनू खरवार, दीपक, सुमंत, अनुराग मिश्रा, विकास कुमार, बिहू मिश्रा, सुमंत सिंह, तबरेज हसन, हीरालाल समेत कई मौजूद रहे





Comment here