ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित अन्य संगठनों ने बिहार बंद के दौरान किया प्रदर्शन

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: सीएए और एनआरसी के खिलाफ वामदल बिहार बंद के दौरान बक्सर में भी प्रदर्शन किया. वामपंथी कार्यकर्ता सुबह ज्योति प्रकाश चौक, वीर कुंवर सिंह चौक समेत अन्य जगहों पर नागरिक संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन करते दिखे. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार जबरन इस कानून को लोगों पर थोप कर साम्प्रदायिक माहौल पैदा कर रही है. वक्ताओं ने कहा कि यह कानून संविधान के प्रस्तावना के खिलाफ है.

जिसे हरहाल में सरकार को वापस लेना होगा. इसके नाम पर धार्मिक रूप से लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है. इस अवसर पर भाकपा माले के अलख नारायण चौधरी, जग नारायण शर्मा, वीरेंद्र यादव, सीपीआइ के जिला सचिव ज्योतिश्वर सिंह, पूर्व सांसद तेज नारायण सिंह, इतिहासकार डॉ दीपक कुमार राय, अशोक कुमार सिंह, सीपीएम नेता भगवती प्रसाद, धीरेंद्र चौधरी, रामचंद्र प्रसाद समेत अन्य शामिल रहे.


जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोकी ट्रेन
वहीं दूसरी तरफ बिहार बंद को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर सुबह करीब 10 बजे फरक्का एक्सप्रेस को रोक दिया एवं जमकर प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश महासचिव दामोदर यादव ने की. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ जमकर नारे लगा रहे थे. सभा को संबोधित करते हुए जिला कार्यकारी अध्यक्ष सोनू खरवार ने कहा कि केंद्र की सरकार लगातार जन विरोधी कार्य को कर रही है. यह कानून गरीब, आदिवासी एवं दलितों के पक्ष में नहीं है. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ सत्येंद्र यादव, सुनील, सोनू, अयोध्या प्रसाद, मोहित सिन्हा, अजीत, राजकुमार समेत अन्य शामिल रहे

Comment here