सेहत

150 लोगों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग

Spread the love

द जनमित्र | शशि

साबित खिदमत फाउंडेशन एंड हॉस्पिटल, चीनी मिल परिसर में जीवन बचाने की कला सिखाने के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के दौरान करीब 150 लोगों को सीपीआर तकनीक और आपात स्थितियों में तुरंत मदद करने के तरीके बताए गए।

संस्था की ओर से चलाए जा रहे लाइफ सेविंग कैंपेन के जरिए अब तक लगभग दो लाख लोगों तक यह जागरूकता पहुंच चुकी है। अभियान का मकसद आम नागरिकों को आपात समय में सही और तेज सहायता देने के लिए तैयार करना है।

फाउंडेशन के संस्थापक ने कहा कि सही समय पर दी गई प्राथमिक मदद किसी की जान बचा सकती है। इसलिए यह जीवनरक्षक अभियान स्कूलों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों के बीच लगातार चलाया जाएगा।

इस मौके पर डॉ. मनीष, ब्रह्मदयाल, मोतीलारी, सोमरिया, ममता, सुनीता, अरुण सिंह, नसीम, राहुल, दीपक, सिम्पी, सलीमुन, प्रिया और फुलवंती समेत संस्था के कई सदस्य और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comment here