घटना

बीएसएफ जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

Spread the love

द जनमित्र डेस्क

छुट्टी में घर आए बीएसएफ (बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स) के एक जवान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

बलिया जाने के रास्ते में हुए भीषण सड़क हादसे में बॉर्डर सुरक्षा बल के जवान अपनी जान गंवा बैठे। इस खबर ने पूरे इलाके में शोक की लहर छा दी है।

जानकारी के अनुसार, तिलकराय के हांता गांव के रहने वाले सत्येंद्र प्रताप सिंह त्रिपुरा में बीएसएफ की ड्यूटी संभाल रहे थे। 15 अप्रैल को जरूरी काम से वे अपने 27 वर्षीय बेटे के साथ सड़क मार्ग से बलिया की ओर निकले थे। चक्की से जवंही जाने वाले बांध रोड पर अचानक उनकी टक्कर एक अपाचे बाइक सवार युवक से हो गई।

हादसे में बेटे को गंभीर चोटें आईं। डॉक्टरों को उसके पैर की एक उंगली ऑपरेशन के जरिए काटनी पड़ी। जबकि पीछे बैठे पिता सत्येंद्र प्रताप सिंह (50) के सिर पर लगी गहरी चोटों ने उनकी हालत और भी नाजुक बना दी।

टक्कर के बाद बाइक सवार युवक मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों ने घायलों को तुरंत अहिरौली के अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें पटना के रुबन अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के दौरान शुक्रवार को सत्येंद्र प्रताप सिंह की मौत हो गई।

Comment here