ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

उपेंद्र कुशवाहा के आमरण अनशन में बक्सर से भी कई नेता हुए शामिल ये है मांगे।

Spread the love

जनमित्र  /पटना/ बक्सर:  रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा इन दिनों आमरण अनशन पर बैठे हैं उनका आरोप है की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय विद्यालय के लिए जमीन नहीं दे रहे हैं जिसको लेकर वह 26 नवंबर से ही आमरण अनशन पर है आज चौथे दिन उनकी तबियत ज्यादा खराब होने पर प्रशासन की ओर से एंबुलेंस भेजकर उन्हे पीएमसीएस में भर्ती कराया गया, लेकिन अनशन स्थल से उन्हें अस्पताल ले जाने में प्रशासन के पसीने छूट गए. कार्यकर्ताओं का हुजूम उन्हें अस्पताल ले जाने नहीं दे रहा था. जांच के बाद डॉक्‍टर ने बताया कि उनका बल्ड प्रेशर हाई है और पल्स रेट कम है.

जबकि रालोसपा के कार्यकर्ता की मानें तो हाल ही में कुशवाहा को पीलिया भी हो चुका है. ऐसे में बीपी बढ़ने से उन्हें अन्य तरह की तकलीफ भी हो सकती है. जबकि उपेन्द्र कुशवाहा का हाल जानने के साथ उनके समर्थन में शरद यादव भी अनशन स्थल पर पहुंचे. इसके पहले राजद और कांग्रेस और ‘हम’ के नेता भी अनशन कर रहे रालोसपा प्रमुख के समर्थन में धरनास्थल पर बैठ चुके हैं. जबकि आज यानी शुक्रवार को शरद यादव के अलावा वीआईपी पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी भी शामिल हो गए.
तो बिहार के शिक्षा व्यवस्था में आमुलचूल परिवर्तन दिखने लगेगा, लेकिन आंदोलन के बावजूद सरकार ने रालोसपा की मांग को कोई तवज्जो नहीं दी.


उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा निम्नलिखित 25 मांगों को लेकर आमरण अनशन किया गया है.
01. विद्यालयों में बीपीएससी के तर्ज पर आयोग के जरिए शिक्षकों की हो बहाली.
02. विभिन्न स्तर पर शिक्षकों की हो नियुक्ति.
03. शिक्षकों की पात्रता के लिए ऑनलाइन व्यवस्था हो.
04. 2003 और उसके बाद के शिक्षकों का पुर्नमूल्यांकन हो.
05. राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद के निर्धारित मानकों पर शिक्षकों की हो बहाली.
06. प्राथमिक विद्यालयों में भी कम से कम एक विज्ञान का शिक्षक हो.
07. सभी स्तरों पर नियुक्त शिक्षकों को समान वेतन.
08. उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षकों की नियुक्ति हो.
09. शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से पूर्णत मुक्त रखा जाए.
10. सभी स्कूलो में छात्र-शिक्षक के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था.
11. प्रयोगशाला और पुस्तकालय की व्यवस्था.
12. सभी कक्षा में बच्चों के मूल्यांकन पर प्रोन्नति.
13. 75 फीसदी उपस्थिति पर ही परीक्षा की अनुमति.
14. मिड-डे-मील से शिक्षकों को दूर रखा जाए.
15. सत्र शुरू होने से पहले छात्रों को पुस्तक मिले.
16. RTE के तहत 25 फीसदी बच्चों का नामांकन.
17. प्राइवेट स्कूल की मनमानी रोकने के विशेष उपाय.
18. शिक्षकों की उपस्थिति को आधार से लिंक कर बायोमेट्रिक व्यवस्था.
19. विधालय, महाविद्यालय को समय पर अनुदान.
20. संबद्न प्राप्त विद्यालय,महाविद्यालय में शिक्षक बहाली में आरक्षण रोस्टर.
21. तकनीकी और अन्य शिक्षण संस्थान में कर्मचारी की बहाली.
22. छात्र संघ का चुनाव समय पर हो.
23. राज्य से बाहर पढ़ने वाले एसटी,एससी,पिछड़ा,अतिपिछडा को छात्रवृति समय पर दी जाए.
24. विद्यालय,महाविद्यालय में व्यवसायिक शिक्षकों की बहाली हो.
25. मदरसा का आधुनिकीकरण अविलंब हो.


बक्सर में भी आज रालोसपा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन हुआ कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार नहीं चाहते हैं कि बिहार की शिक्षा सुधरे इस आंदोलन में बक्सर के भी कई नेता शामिल है जिसमें जिला अध्यक्ष दीनानाथ ठाकुर संतोष कुशवाहा प्रकाश कुशवाहा संजय कुशवाहा गोविंद प्रधान राजेश कुशवाहा हिटलर कुमार अर्जुन कुशवाहा बलिराम कुशवाहा मुन्ना कुशवाहा एवं विकी कुमार है

Comment here