ग्राउंड रिपोर्ट

अभी-अभी गैंगस्टर विकास दुबे को पुलिस ने धर दबोचा …

Spread the love

जनमित्र: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया. हाल ही में विकास दुबे तब चर्चा में आया जब उसने यूपी पुलिस के जवानों को शहीद कर दिया तब से पुलिस उसके खोज में लगी थी. आज उसकी गिरफ्तारी कर ली गई वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा कर रहा था तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा. आपको बता दें बिहार डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के निर्देश पर बक्सर एसपी उपेंद्र नाथ ने भी बक्सर के सभी थाने को अलर्ट मोड में रखा था क्योंकि विकास के बिहार आने की संभावना भी जताई जा रही थी परंतु अब राहत की बात है कि विकास को भोपाल से गिरफ्तार कर लिया गया है. यह कार्रवाई मध्य प्रदेश की पुलिस ने की है.

Comment here