द जनमित्र | शशि
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने अपने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा चरण मिश्रा और नीरज पाठक के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर जिले के 251 खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संयोजक क्रीड़ा प्रकोष्ठ दुर्गेश उपाध्याय ने की।

समारोह में क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक मिथिलेश पांडेय ने मुख्य वक्तव्य देते हुए कहा, “खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। बक्सर जिला शुरू से ही खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुका है। हमें इन युवाओं को प्रोत्साहित कर देश स्तर पर नई ऊंचाइयों छूने में सहयोग देना होगा।”
विशेष अतिथि के रूप में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गा चरण मिश्रा ने कहा, “प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर मेरी मातृभूमि बक्सर में स्वागत होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। बक्सर न केवल मेरी जन्मभूमि है, बल्कि इसका विकास ही हमारा जीवन का अंतिम लक्ष्य है।” उन्होंने बक्सर के पौराणिक महत्व का जिक्र करते हुए बताया, “भगवान वामन और भगवान राम दो-दो बार भगवान विष्णु के अवतार में बक्सर आए थे। पौराणिक काल से ही बक्सर का महत्व देश में सर्वोच्च माना जाता है।”
मिश्रा ने स्थानीय खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा, “बक्सर और शाहाबाद के खिलाड़ी हमेशा से देश का नाम रोशन करते रहे हैं। जिले के ही शिवनाथ सिंह ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धावक के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी। इसी तरह, सासाराम के आकाशदीप ने हाल ही में क्रिकेट में भारतीय टीम का नेतृत्व इंग्लैंड में किया, जो एक गौरवपूर्ण उदाहरण है। ऐसे खिलाड़ियों को सम्मानित करना हमारा कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में पार्टी के अन्य पदाधिकारी अंशु राय, मनोज जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, कंचन कुमारी, अंकित और चुनमुन वर्मा भी मौजूद रहे। समारोह ने न केवल पार्टी की खेल नीति को मजबूत किया, बल्कि स्थानीय युवाओं में उत्साह का संचार भी किया।

Comment here