सरिता कुमारी | द जनमित्र
कैमूर: जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है. मृतक कैमूर जिला के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ निवासी श्री राजभर के 32 वर्षीय पुत्र चंदन राजभर के रूप में हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक सैदपुर से वह बाजार करके अपने घर लौट रहा था, तभी यूपी व बिहार के बॉर्डर चपरी पहाड़ी के पास बदमाश गाड़ी लूट रहे थे. जिसका विरोध इस युवक ने किया तो बदमाशों ने मारपीट कर युवक को गोली मार दी. गोली लगने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक का भाई योगेंद्र राजभर ने बताया कि यह सैदपुर से बाजार कर घर के लिए लौट रहा था, जहां चपरी पहाड़ी के पास बदमाश लूटपाट कर रहे थे. उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट करते हुए गोली मार दी. जहां घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. पुलिस के द्वारा जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया घटना स्थल पर पहुंचते ही परिजनों ने पुलिस से अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांगने की. पुलिस के द्वारा सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई में जुट गई है.

Comment here