स्थानीय

युवा कांग्रेस ने दी इफ़्तार पार्टी

Spread the love

द जनमित्र | शशि

बुधवार को सदर विधानसभा के बड़की सारीमपुर गांव में जिला युवा कांग्रेस ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इस मौके पर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव और बक्सर विधानसभा के कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय खास तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस नेता और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद बाबर अली ने की, जबकि युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण उपाध्याय ने सभी रोजेदारों का दिल से स्वागत किया।
पंकज उपाध्याय ने इफ्तार के दौरान अपने विचार रखते हुए कहा कि ऐसे आयोजन देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का संविधान हमारी एकता का आधार है और कांग्रेस हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब को बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाती आई है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे हिंदू धर्म में नवरात्र और सावन को पवित्र मानकर देश में शांति की प्रार्थना करते हैं, वैसे ही मुस्लिम भाई रमजान के पवित्र महीने में अल्लाह से अमन और सौहार्द की दुआ मांगी जाती है।
इस कार्यक्रम में वार्ड नंबर 36 की पार्षद तमन्ना खातून, हैदर अली, सरफराज आलम, शाहबाज अख्तर, इम्तियाज मुखिया, नसीम खान, इसरार खान, सिराज खान, महताब खान, सोमारू, आजाद, दिलशाद शाह, मिराज, सज्जन, आदिल, शाहिद, मोहम्मद बाबर, परवेज आलम, अख्तर अंसारी, टिंकू अंसारी, राजू, सन्नावर जैसे कई लोग शामिल हुए। कुल मिलाकर हजारों रोजेदारों ने इस इफ्तार में शिरकत की और भाईचारे का पैगाम दिया।

Comment here