स्थानीय

मतभेद भुलाकर साथ आने का संदेश देती है होलीः अमित पांडे

Spread the love

द जनमित्र | सरिता
भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता अमित पांडे के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह सह सम्मान समारोह का आयोजन छोटकी सारीमपुर काली स्थान बक्सर में संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक राजेंद्र प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, केदार तिवारी, राजवंश सिंह, विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने संयुक्त रूप से किया.

द जनमित्र से व्हाट्सएप पर जुड़े.


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित पांडे ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है यह हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता का संदेश देता है साथ ही उन्होंने कहा कि होली बक्सर एवं बिहार के लोगों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाए. कार्यक्रम में भोजपुरी के प्रसिद्ध कलाकार ऋतु राय, अशोक मिश्रा, विनय मिश्रा, आर्यन बाबू, रोहित प्रधान, अभिनंदन ओझा, नीरज मिश्रा नर्तकी माही मनीषा आदि रहें. मंच का संचालन भोजपुरी के प्रसिद्ध उद्घोषक रवि रंजन राय एवं विक्की तिवारी ने किया. इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक हस्तियां सम्मिलित हुई जिसमें मुख्य रूप से औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह, पूर्व मंत्री संतोष निराला, कतवारू सिंह, रानी चौबे, पूनम रविदास, मीना सिंह कुशवाहा, दुर्गावती चतुर्वेदी, शीला त्रिवेदी, सुधा गुप्ता, ज्योति भगत, सत्येंद्र सिंह, धनंजय राय, जयप्रकाश राय, सुनील मिश्रा सत्येंद्र चौबे, धनंजय मिश्रा, बंटू चौबे, दीपक पांडे, पुनीत सिंह, एवं सेवानिवृत शिक्षक गोपाल पाण्डेय उपस्थित रहे.

Comment here