द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: शराब पीने के बाद आदमी अपना संयम खो देते है .ऐसा ही एक मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा में देर शाम बिहार यूपी के बार्डर पर उत्पाद विभाग अपनी ड्यूटी पर थे तभी शराब की नशे में धुत युवकों ने तैनात सिपाहियो को रौंदने की कोशिश की. शराबियो के इस दुस्साहस को देखते ही विभागीय अधिकारियो में हड़कम्प मच गया.


वही उत्पाद विभाग के चेकपोस्ट प्रभारी दिलीप कुमार सिंह ने कार का लगभग 5 किलोमीटर दूर तक पीछा करते हुए इसमें सवार तीनो युवकों को गिरफ्तार कर थाने लाया एवम इनलोगो की तलाशी ली गई. इस तलाशी लेने के दौरान कार से 750 एमएल की शराब की भरी बोतल भी बरामद की गई. इस घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम प्रत्येक दिन की तरह चौसा स्थित उत्पाद विभाग चेकपोस्ट पर प्रभारी सहित आधा दर्जन सिपाही भी अपनी ड्यूटी पर तैनात थे. वही यूपी से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाली हर छोटी बड़ी वाहनों की बारीकी से जांच किया जा रहा था. तभी यूपी से बिहार की सीमा में एक स्विफ्ट कार प्रवेश कर रही थी जो पहले से ही क्षतिग्रस्त थी. तलाशी लेने के लिए तैनात सिपाहियो ने कार चालक को रुकने के लिए हाँथ दिया तो कार चालक वाहन को रोकने की जगह कार की स्पीड और बढ़ाते हुए सिपाहियों के तरफ मोड़ दिया. सभी सिपाही अपनी जान बचाने के लिए सड़क किनारे खेतो में कूद गए. वहां पर मौजूद प्रभारी ने पांच किलोमीटर दूर तक कार का पीछा कर उसे मिश्रवलिया गांव के पास से गिरफ्तार किया. चौसा चेक पोस्ट प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि कार में चालक सहित तीन लोग सवार थे. तीनो पटना जिले के बिहटा के निवासी है.जिसमें राकेश कुमार पिता शंभु सिंह, सुमंत कुमार पिता सतीश शर्मा मोलाहीपुर गांव के निवासी है वहीं रौशन कुमार पिता उपेन्द्र शर्मा पड़री निवासी है.तीनो नशे की हालत में भागने के चक्कर में हमारे आधा दर्जन सिपाहियो का जान ले लिए होते लेकिन इनका पीछा कर पकड़ लिया गया है.

गौरतलब है कि शराबी युवाओं का यह दुस्साहस देखकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में कई वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर हिरासत में लिए गए तीनों शराबियों से पूछताछ कर रहे हैं.

Comment here