ग्राउंड रिपोर्ट

हार्वेस्टर उलटने से एक युवक की हुई मौत

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: आज मंगलवार की सुबह दियरांचल में एक बड़ा हादसा हो गया.ये हादसा बांध पर चढ़ने के दौरान हार्वेस्टर का चक्का टूटने से हुआ. वही हार्वेस्टर भी पलट गया एवम इसके एक कर्मचारी की भी मौत हो गई. यह घटना रामदास राय ओपी क्षेत्र के गंगौली बांध की है. प्रभारी सियाराम रजक ( ओपी प्रभारी ) ने बताया कि घटना सुबह लगभग आठ बजे की है. हार्वेस्टर बलिया की तरफ से कटाई कर के वापस आ रहा था.

इसी दौरान गंगौली बांध पर चढ़ने के दौरान ढुल गया और उसका चक्का टूट गया. जिसमें एक युवक की मौत हो गया. मृतक युवक की पहचान इटाढ़ी थाना क्षेत्र खनिता गांव निवासी बब्लू राम पिता विश्वनाथ राम के रूप में हुई है.जो इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चकरहंसी गांव के शिवशंकर पाण्डेय उर्फ गुड्डु पाण्डेय के हार्वेस्टर पर मजदूर के रूप में काम करता था. घटना के बाद हार्वेस्टर मालिक के प्रतिनिधी अखिलेश चौबे पहुंचे हुए है. कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है. इस घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर पर भी कोहराम सा मच गया.

Comment here