द जनमित्र | शशि
पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन लोगों को अवैध हथियार के साथ गिरफ़्तार कर लिया है। घटना इटाढ़ी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव के पास की है। वाहन चेकिंग के दौरान Hero Splendor पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। पुलिस को इन लोगों पर शक हुआ। जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने तुरंत तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार (पिता – झमन चौधरी), सुमन कुमार (पिता – कमल सिंह) और विवेक कुमार (पिता – रमेश सिंह) के रूप में हुई है। आरोपी नरहनडीह, थाना सिकरौल, जिला बक्सर के निवासी बताए गए हैं।
इटाढ़ी थाना अध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नियमित रूप से वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान इन तीनों पर शक हुआ। जब पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे घबरा गए। जब उनकी तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस मिले।

Comment here