द जनमित्र । बक्सर
रोहतास जिले के फतेहपुर गांव की रहनेवाली युवती ने शादी के कुछ ही वक्त बीतने के बाद आत्महत्या कर ली। युवती जिसका नाम निराशा कुमारी था, उसका विवाह मुरार थाना क्षेत्र के वैदा गांव निवासी गोलू सिंह उर्फ कल्लू यादव के साथ हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर मुरार थाने की पुलिस उसके ससुराल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

निराशा और गोलू की मुलाकात गुप्ता धाम की यात्र के दौरान हुई। इसके बाद दोनों संपर्क में बने रहें और बाते होती रही। धीरे-धीरे बातचीत का यह सिलसिला प्रेम-प्रसंग में बदल गया। इसी बीच कुंभ मेले के दौरान जब निराशा के घरवाले प्रयाग गए तब मौका देखकर गोलू निराशा से मिलने पहुंच गया। लेकिन घरवाले लौटे तो उनका यह राज खुल गया। इसके बाद दोनों का प्रेम विवाह करा दिया गया।

लेकिन ससुराल वाले इस विवाह से खुश नहीं थे। जब वह अपने ससुराल पहुंची तो ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। इस बारे में निराशा कुमारी ने मुरार थाने में शिकायत भी दर्ज़ कराई जिसके बारे में मीडिया में खबर आई थी। पुलिस ने ससुरालवालों को चेतावनी भी दी थी। लेकिन उनका व्यवहार बदला नहीं। जिससे परेशान होकर निराशा ने कल आत्महत्या कर ली।
उधर निराशा की माँ ने मुरार थाने में ससुरालवालों के खिलाफ हत्या कि शिकायत दर्ज़ कराई है। मौके का जायजा लेने डीएसपी डुमरांव भी मौके पहुंचे थे। लेकिन, ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़ फरार हो गए हैं।

Comment here