स्थानीय

ट्रक चालक का ट्रक के स्टेरिंग पर ही हो गई मौत

Spread the love

बिहार के औरंगाबाद से सीमेंट लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे ट्रक चालक की ट्रक के स्टेयरिंग पर ही हो गई मौत. उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में सीमेंट लेकर जा रहा था चालक, बक्सर पटना फोरलेन पर नवाडेरा के समीप से पुलिस ने वाहन से ही शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सर : बक्सर पटना फोरलेन पर नया भोजपुर ओपी क्षेत्र के नवाडेरा गांव के समीप से पुलिस ने ट्रक के स्टेयरिंग से ही ट्रक चालक का शव बरामद किया है. बताया जा रहा है कि चालक बिहार के औरंगाबाद से सीमेंट लेकर यूपी के देवरिया जा रहा था. इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पुराना सदर अस्पताल में भेज दिया है.

ट्रक मालिक ने पुलिस को दी सूचना

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के सम्पारा थाना क्षेत्र के रहने वाला 50 बर्षीय ट्रक चालक धनंजय कुशवाहा सीमेन्ट से भरी ट्रक लेकर औरंगाबाद से उत्तरप्रदेश के देवरिया जा रहा था. ट्रक मालिक ने कई बार चालक को फोन किया तो ट्रक चालक ने जब फोन नही उठाया तो, जीपीएस से लाइव लोकेशन लेकर पुलिस को

भेजा. पुलिस जब ट्रक मालिक के द्वारा भेजी गई लोकेशन पर पहुँची तो ट्रक एनएच 922 पर नवाडेरा के समीप सड़क किनारे खड़ी थी. केबिन अंदर से लॉक था. केबिन तोड़कर जब पुलिस ने अंदर देखा तो स्टेयरिंग पर ही शव पड़ा हुआ था. जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहते है अधिकारी

नया भोजपुर ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि, ट्रक मालिक के द्वारा भेजी गई लाइव लोकेशन पर पहुचकर जब ट्रक का केबिन खोलने गया तो अंदर से लॉक था. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि ठंड से उसकी मौत हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि मौत की असली वजह क्या है.

गौरतलब है कि जिले में ठंड ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है. जिसको देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी मौत ठंड से हुई होगी. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.

Comment here