राजनीति

लोकसभा चुनाव की आहट तेज, मतदान केन्द्रों की सूची हुई जारी

Spread the love

2024 के लोकसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मी, जिलाधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टी के नेताओ के साथ कि बैठक. जारी किया मतदाताओ एवं मतदान केंद्रों की सूची.

द जनमित्र । विमल यादव

बक्सर : 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने समाहरणालय सभागार में राजनीतिक पार्टी के नेताओ के साथ बैठक की. इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के चारो विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओ की संख्या 12 लाख 85 हजार 717 है. जिसमे ट्रांस जेंडर मतदाताओ की कुल संख्या 10 है. नए मतदाताओ का नाम जोड़ने के लिए दो महीने तक महाभियान चलाकर युवा मतदातों का नाम जोड़ने के साथ ही सेक्स रेशियो को भी अपडेट किया जाएगा. वर्तमान में निर्वाचन सूची में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 900 है. जबकि जनगणना में यह संख्या 922 है.

मतदाताओ की कुल संख्या इस प्रकार

जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार जिले के 199 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरुष मतदातोंओ की संख्या 1 लाख 80 हजार 754 है. जबकि महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 60 हजार 569 ट्रांस जेंडर की संख्या एक है.

200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में कुल पुरुष मतदातों की संख्या 1 लाख 53 हजार 365 है. जबकि महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 38 हजार 471 है. ट्रांस जेंडर मतदाताओ की संख्या 5 है.

201 डुमराव विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओ की संख्या 1 लाख 69 हजार 216 है. जबकि महिला मतदातोंओ की संख्या 1 लाख 52 हजार 259 है. वही इस विधानसभा क्षेत्र में ट्रांस जेंडर मतदाताओ की संख्या 4 है.

202 राजपुर (s c) विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओ की संख्या 1 लाख 73 हजार 215 है. जबकि महिला मतदाताओ की संख्या 1 लाख 57 हजार 858 वही ट्रांस जेंडर की संख्या शून्य है.

एक हजार पुरुष पर महिला मतदाताओ की संख्या इस प्रकार है.

बक्सर जिले के चारो विधान सभा क्षेत्र में औसत एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 900 है. 199 ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 888.33, वही 200 बक्सर विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 902.89 है. जबकि 201 डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में एक हजार पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 899.79, वही 202 राजपुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक एक हजारे पुरुषों पर महिला मतदाताओ की संख्या 911.34 है.

मतदान केंद्रों की संख्या इस प्रकार है.

ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्र की संख्या 346, बक्सर विधानसभा क्षेत्र में, 295, डुमराँव विधानसभा क्षेत्र में 335 जबकि राजपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 347 है.

गौरतलब है कि अंतिम मतदाता सूची 5 जनवरी 2024 को प्रकाशित किया जाएगा. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में विविपैट एवं ईवीएम मशीनों की संख्या औसत से अधिक है. जिला प्रशासन पूरी तरह से केंद्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी तैयारी पूरी कर लिया है. सभी राजनीतिक पार्टियों से बूथ एजेंट की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी ने अपील किया है.

Comment here