राजपुर थाना क्षेत्र के मनोहरपुर मार्ग में नहर से 65 बर्षीय अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस
द जनमित्र । विमल यादव
बक्सर: जिले के राजपुर थाना क्षेत्र मनोहरपुर मार्ग में नहर से 65 बर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कम्प मच गया है.शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दी है. शव की अब तक पहचान नही हो पाई है.पुलिस आस पड़ोस के जिले के थानों से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश कर रही है.

नहर में तैरता मिला शव
घटना के सन्दर्भ में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तियरा मनोहरपुर मार्ग पर नहर में तैर रही शव पर खेत मे काम करने जा रहे किसानों की नजर पड़ी, देखते ही देखते आस पास खेतो में काम कर रहे किसानों की भिंड जुट गई, स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी, शव मिलने की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहले शिनाख्त कराने की कोशिश की तत्पश्चात सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए लाया गया. जंहा शव की शिनाख्त के लिए 72 घंटे तक रखा जाएगा. वही पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से भी सहयोग मांगा है. सोशल मीडिया पर भी वृद्ध की फोटो बक्सर पुलिस के हैंडल से डाला गया है.

क्या कहते है अधिकारी
मामले की जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया की ग्रामीणों द्वारा तियरा मनोहरपुर मार्ग पर स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति के शव होने की सूचना दी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद पहचान के लिए सुरक्षित रखेगी. आस पड़ोस के जिले से भी शव की पहचान के लिए संपर्क किया जा रहा है.

गौरतलब है की कुछ ही दिन पहले राजपुर थाना क्षेत्र के नहर से 30 बर्षीय महिला की सर कटी लाश मिली थी जिसके अब तक पहचान नहीं हो पाई है.इस घटना के कुछ ही दिन के बाद एक और व्यक्ति का शव नहर से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है.

Comment here