बक्सर के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा हुआ गिरफ्तार, औरंगाबाद की पुलिस ने किया गिरफ्तार, झारखंड से 10 किलो सोना 5 करोड़ कैश औरंगाबाद से तीन करोड़ कैश की लूट के अलावे अपहरण हत्या के कुल 30 मामले है अलग-अलग थाने में दर्ज. धीरज मिश्रा की गिरफ्तारी से बिहार पुलिस ने ली राहत की सांस, बक्सर एसपी ने की पुष्टि.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः बिहार, झारखंड, यूपी पुलिस के लिए सिरदर्द बना बक्सर के कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा को औरंगाबाद की पुलिस ने उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि झारखंड से 10 किलो सोना एवं करोड़ो के कैश लूटकांड के अलावे औरंगाबाद से तीन करोड़ की लूट, रांची में अपहरण समेत बक्सर के अलग-अलग थाना में दर्ज दर्जनों मामले का अभियुक्त कुख्यात अपराधी धीरज मिश्रा को बक्सर पुलिस के सहयोग से औरंगाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे औरंगाबाद लेकर चली गई है.

बक्सर का रहने वाला है कुख्यात अपराधी
धीरज मिश्रा औरंगाबाद तथा झारखंड के कुछ इलाकों में लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में लगा था कुख्यात धीरज मिश्रा मूल रूप से बक्सर के सिकरौल थाना अंतर्गत रेका पांडेयपुर गांव का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार उस पर बक्सर नगर थाना में पांच, डुमरांव थाना में चार, मुफ्फसिल थाना में एक, इटाढ़ी थाना में एक, नावानगर में दो संगीन अपराधों के अलावा कोरानसराय, आरा नवादा तथा औरंगाबाद थाना के साथ ही झारखण्ड के कई थाने में लगभग 3 दर्जन एफआईआर दर्ज है.

क्या कहते है अधिकारी
कुख्यात धीरज मिश्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बक्सर एसपी मनीष कुमार ने बताया कि औरंगाबाद पुलिस बक्सर पुलिस के सहयोग से कल उसे गिरफ्तार कर लिया है औरंगाबाद कि पुलिस उसे लेकर वापस चली गई है कुख्यात धीरज मिश्रा पर बक्सर के कई थानों में दर्जनों मामले दर्ज हैं. गौरतलब है की कुख्यात धीरज मिश्रा के गिरफ्तारी से बिहार और झारखंड की पुलिस ने राहत की सांस ली है. बताया जा रहा है कि धीरज मिश्रा के गैंग में कई शार्प शूटर है जिनकी तलाश अभी भी पुलिस कर रही है.


Comment here