जिले के डुमराँव शहर के एक होटल में सेक्स रैकेट का हुआ उद्भेदन. पुलिस ने होटल में छापेमारी कर तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुष को किया गिरफ्तार. गुप्त सूचना के आधार पर होटल में छापेमारी कर पुलिस ने की कार्रवाई.
द जनमित्र | डेस्क
बक्सरः जिले के डुमरांव थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के कलावती होटल में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट के धंधा का पुलिस ने उद्भेदन किया है. मौके से पुलिस ने तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद आस पास के होटलों में अफ़रातफ़री मच गई.
गुप्त सूचना के आधार पर हुई है कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस को यह गुप्त सूचना मिल रही थी कि डुमरांव शहर के कलावती होटल में धड़ल्ले से देह व्यापार का धंधा चल रहा है जहां दूर-दूर से लोग इस होटल में अनैतिक कार्य करते है. लोगो द्वारा मिल रही शिकायत के बाद पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने टीम की गठन कराकर जब होटल में छापेमारी करायी तो तीन महिलाओं के साथ तीन पुरुष को आपत्तिजनक हालत में पकड़े गया गए. जांच के दौरान होटल से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुआ है.

क्या कहते है एसपी
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस कप्तान मनीष कुमार ने बताया कि डुमरांव के एक होटल में छापेमारी की गयी है जहां से तीन महिलाओं के साथ आपत्तिजनक हालत में पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है. ब्रह्मपुर नगर परिषद क्षेत्र में हो रहे चुनाव में व्यस्तता के कारण कुछ देर बाद जानकारी साझा की जाएगी.

कलावती होटल से पकड़े गये है सभी
डुमराँव अनुमण्डल के एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि कलावती होटल से आपत्तिजनक हालत में कई महिला पुरुष को हिरासत में लिया गया है.
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही बक्सर के कई होटलों में छापेमारी कर पुलिस ने 42 लोगो को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था जिसके कुछ ही दिन बाद सिमरी के मैरिज हॉल में भी छापेमारी कर महिलाओ और पुरुषों के साथ संचालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था उसके बाद अब डुमरांव शहर में हुई पुलिसिया कार्रवाई से होटल संचालको में हड़कम्प मचा हुआ है.



Comment here