ग्राउंड रिपोर्ट

सकारात्मक सोच एवं मेहनत ही सफलता की कुंजी है- अंशुल अग्रवाल

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने पॉलिटेक्निक कॉलेज इटाढ़ी में उद्योग विभाग बिहार पटना के स्टार्टअप सपोर्ट यूनिट द्वारा स्टार्टअप पॉलिसी 2022 पर जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया.जिला पदाधिकारी के द्वारा छात्रों को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज तकनीकी ने ज्ञान का असीमित भंडार उपलब्ध कराया है.

जिसका सकारात्मक सोच के साथ उपयोग कर छात्र सीमित संसाधन के साथ भी अपने कैरियर को नया आयाम दे सकते हैं. सकारात्मक सोच एवं मेहनत सफलता की कुंजी है. स्टार्टअप योजना छात्रों के समक्ष अवसरों के द्वार खोलती है.कार्यक्रम के बाद जिला पदाधिकारी के द्वारा पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण भी किया गया एवं शैक्षणिक स्तर में गुणात्मक सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. स्टार्टअप सपोर्ट यूनिट के श्रीमती प्रेयसी सिंह, श्रीमती लवली सिंह एवं श्री पुष्कर पराग द्वारा योजना के मुख्य बिंदुओं एवं आवेदन तथा चयन की प्रक्रिया से प्रतिभागियों को अवगत कराया गया.

साथ ही आइडियाथन का आयोजन किया गया जिसमें से पांच सर्वश्रेष्ठ आइडिया वाले प्रतिभागियों का चयन कर जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र , कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल,अन्य पदाधिकारी, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य, शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

Comment here