द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर: सदर हॉस्पिटल के प्रांगण में जिला स्वास्थ्य समिति के सभागार में बुधवार को बिहार स्वास्थ्य सर्विसेज संघ भासा की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता डॉ संजय कुमार सिंह ने की. इन्होंने अपने संगठन के महत्त्व के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की. संगठन संघ के सदस्यों के लिए हमेशा कार्य करता रहेगा.


इस बैठक के दौरान चिकित्सकों ने अपनी समस्याओं पर भी चर्चा की. वही भासा के पदेन अध्यक्ष सिविल सर्जन डॉ सुरेश चंद्र सर्वप्रथम सभी चिकित्सकों से परिचय प्राप्त किया. चिकित्सकों के सदस्यों के मान सम्मान को लेकर बेहतर कार्य किया जाएगा. संगठन, चिकित्सकों के अच्छे कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेगा. नवनियुक्त सदस्यों ने भी अपने संगठन के प्रति आभार प्रकट किया. बैठक से ठीक पहले सिविल सर्जन को बुके देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान संघ के नवनियुक्त सदस्यों को भी फूल मालाओं से स्वागत किया गया. वही डॉक्टर संजय कुमार सिंह, डॉक्टर एके श्रीवास्तव, डॉ गिरीश सिंह सचिव पद के लिए चुने गए तथा डॉक्टर अमलेश कुमार को कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए. इस मौके पर उपस्थित डॉक्टर भूपेंद्र नाथ, डॉ आर के सिंह, डॉक्टर अनिल सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह , डॉ गीता कुमारी, डॉक्टर शालिग्राम पांडे, डॉक्टर एसएन उपाध्याय, डॉ नमिता सिंह, डॉ अनिता कुमारी, डॉ मधु सिंह, डॉक्टर गोपाल कृष्ण यादव, डॉक्टर अशोक पासवान, डॉ सुमित सौरव, डॉ आर के गुप्ता, डॉक्टर जितेंद्र कुमार, डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, डॉ चंद्रमणि कुमार विमल, डॉ कमलेश कुमार पाल,डॉ अशोक पासवान के अलावा अन्य चिकित्सक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे.


Comment here