ग्राउंड रिपोर्टशिक्षा

भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व प्राचार्य गिरफ्तार, अन्य दो फरार.

Spread the love

द जनमित्र | सरिता कुमारी

बक्सरः सदर प्रखंड बक्सर के जासो मध्य विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्राचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक इन पर सरकारी स्कूल के बच्चों के विकास, भोजन तथा अन्य मदों की राशि का गबन करने का आरोप है. सिमरी प्रखंड के छोटका राजपुर गांव निवासी हरेकृष्ण यादव ने मध्य विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संचालक समेत दो अन्य पर आरोप लगाते

हुए कहा कि इनके द्वारा बच्चों के विकास मद की राशि का गबन होता हैं. तत्कालीन जिला शिक्षा पदाधिकारी अमर भूषण के द्वारा अक्टूबर 2021 में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आलोक में मुफस्सिल थाने के पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. वहीं थानाध्यक्ष निर्मल कुमार का कहना है कि इस मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं. उन्हें भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. इस मामले की जांच में यह पाया गया कि गबन में तत्कालीन वार्डन रुकसाना खातून और

सचिव शारदा देवी भी शामिल है. ऐसे में तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू की गई. उस समय से यह सभी आरोपी विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत है, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में इन्हे फरार घोषित किया गया था. लालबाबू मिश्र को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया था. बाकी अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है. इस कार्रवाई से भ्रष्ट शिक्षकों में हड़कंप है

Comment here