द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766
बक्सर : महिला प्रकोष्ठ में जनता दल यू की जिलाध्यक्ष एवम महिला सामाजिक कार्यकर्ता लता श्रीवास्तव का आज निधन हो गया. बुधवार की सुबह तकरीबन 5:00 बजे हृदयाघात के कारण यह हादसा हुआ. इनकी आयु लगभग 55 साल की थी. मृत्यु की पुष्टि चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम ने बताया कि सीने में दर्द की शिकायत पर उनके पुत्र एवम परिवार के लोग उन्हें लेकर उनके यहां पहुंचे . लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही वह दुनिया छोड़ चुकी थी. सीपीआर व अन्य तरीकों से इलाज करने की कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया न जा सका.


प्राप्त जानकारी के अनुसार लता श्रीवास्तव के खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा पिछले कुछ दिनों से बढ़ी हुई थी. चिकित्सक डॉ दिलशाद ने बताया कि उन्हें पहले ही एंजियोप्लास्टी कराने की सलाह दी गई थी. वह बुधवार को वाराणसी जाने वाली ही थी.
श्रीवास्तव के छोटे पुत्र बिट्टू ने चिकित्सक को बताया कि रात ग्यारह बजे ही उन्हें बेचैनी और घबराहट जैसी होने लगी. तो कुछ दवा देने के बाद उन्हें आराम मिला परंतु फिर से सुबह चार बजे के लगभग तबीयत खराब होने लगी. जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले आया गया लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उनकी मृत्यु हो गई और सुबह 5:11 बजे चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बक्सर के राजनीतिक गलियारों में लता श्रीवास्तव पहचान की मोहताज नहीं थी.मूलतः उनका गांव मंझरिया था. लता श्रीवास्तव शुरू से ही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप काम करना पसंद करती थी. इन्होंने लगभग 25 वर्ष की उम्र में ही जिला परिषद का चुनाव भी लड़ा था. जिला एवम प्रदेश की राजनीतिक हस्तियों के बीच उनकी एक अलग पहचान थी. वह हमेशा मुस्कुरा कर किसी से मिलने वाली लता श्रीवास्तव की पूर्व सांसद अरुण कुमार से लेकर स्व फैज अहमद से भी इनकी राजनीतिक मित्रता थी. उनके बड़े पुत्र राजशेखर की शादी लोक अभियोजक नंद गोपाल प्रसाद की पुत्री से हुई थी. लता श्रीवास्तव के पति सेवा निवृत्त पुलिस निरीक्षक एल पी लाल का पिछले ही वर्ष कैंसर से निधन हो गया था. जिसके बाद वह काफी अकेलापन भी महसूस कर रही थी. उनके एक पुत्र राजशेखर विदेश में रहते हैं वह अपने छोटे पुत्र के साथ ही सिविल लाइंस स्थित अपने आवास में रहा करती थी.

लता श्रीवास्तव का निधन पर वरिष्ठ पत्रकार डॉ शशांक शेखर, जदयू नेता डा0 विनोद कुमार सिंह, रेड क्रॉस के सचिव डॉ श्रवण कुमार तिवारी, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि नियामतुल्लाह फरीदी, चिकित्सक डॉ दिलशाद आलम, प्रसिद्ध शायर साबित रोहतासवी, लोक अभियोजक नंद गोपाल प्रसाद समेत तमाम लोगों ने दुख व्यक्त किया है

Comment here