ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

शब ए बारात एवं होली पर्व की विधि व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने जारी किए आदेश

Spread the love

द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766

बक्सर: शब-ए-बारात 2023 एवं होली पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने तथा मद्य निषेध क्रियान्वयन हेतु जिला दण्डाधिकारी बक्सर अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक बक्सर दीपक बरनवाल संयुक्त जिला आदेश जारी कर दिया गया है .इस त्योहार के अवसर पर हर संभव तत्परता एवं मुस्तैदी के साथ आसूचनाओं को एकत्र करना चाहिए.

जिससे विधि व्यवस्था की स्थिति नियंत्रित रहे एवं किसी प्रकार की साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न नहीं होने पायें. शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि अभी से ही सभी थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक, अंचलाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विश्वासनीय एजेन्टों के जरिये गुप्त सूचनाएँ एकत्रित करेंगे एवं स्वयं भी भ्रमणशील होकर स्थिति का पूर्ण जायजा लेंगे ताकि साम्प्रदायिक आसूचना का संकलन एवं स्थिति की समीक्षा सुनियोजित ढंग से हो. ग्रामीण पुलिस, चौकीदार एवं ग्राम रक्षा दल के माध्यम से आसूचना संकलित की जानी चाहिए.

कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर एवं डुमराँव को निदेश दिया गया कि पर्व के अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे.अग्निशाम पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर, मॉडल थाना बक्सर एवं डुमराँव थाना में एक-एक तैयार हालत में फायर बिग्रेड की वाहन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल बक्सर को निदेश दिया गया कि दिनांक 07.03.2023 से दिनांक 09.03.2023 तक विद्युत आपूर्ति निरंतर बनी रहे. सभी मार्गों में लूज एवं नीचे लटके हुए तारों की जाँच कराकर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे.वितन्तु पर्यवेक्षक/क्षेत्रीय निरीक्षक, बिहार पुलिस रेड़ियों बक्सर को निदेश दिया गया कि वे जिला के सभी प्रतिष्ठानों के वितन्तु सेटों को राउण्ड दी क्लॉक दिनांक 07.03.2023 से दिनांक 09.03.2023 तक चालू रखेंगे तथा आदेश निदेश को समय पर पास करायेंगे तथा प्राप्त करवायेंगे.

साथ ही इस आशय से जिला के सभी वितन्तु स्टेशनों को कार्यरत रहने का निदेश देंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि जिला अस्पताल के साथ बक्सर एवं डुमराँव अनुमण्डलीय अस्पताल तथा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी चिकित्सकों को पर्याप्त मात्रा में दवाईयों के साथ तैयार स्थिति में रखना सुनिश्चित करेंगे तथा जिला अस्पताल बक्सर एवं अनुमण्डलीय अस्पताल डुमराँव में एम्बुलेंस तैयार हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे.शब-ए-बारात 2023 एवं होली पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित जिला आपदा शाखा में चिन्हित भवन में कार्यरत होगा. जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है. जिला नियंत्रण कक्ष के प्रभार में श्री शौकत अली, राज्यकर सहायक आयुक्त बक्सर अंचल (मो0 9931129681)/श्री शशांक सिंह, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग बक्सर (मो0 8860345249) रहेंगे.सभी संबंधित थानाध्यक्ष/ओ0पी0 प्रभारी एवं संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी तथा निरीक्षक मद्य निषेध को धावा दल के रूप में गठन किया गया है. धाव दल को निदेश दिया गया कि चिन्हित हॉट स्पॉट क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर छापेमारी कर मद्य निषेध नीति के क्रियान्वयन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे.अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर को निदेश दिया गया कि चिन्हित स्थलों पर उत्वाद अवर निरीक्षक एवं उत्पाद बल के माध्यम से लगातार छापेमारी करवाना सुनिश्चित करेंगे एवं प्रतिदिन की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन समेकित कर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे. अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर/डुमराँव उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे एवं आदेश का अनुपालन हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करेंगे. अधीक्षक मद्य निषेध बक्सर को निदेश दिया गया कि चिन्हित अस्थायी चेक पोस्ट को कार्यशील करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे एवं अपने उत्पाद अवर निरीक्षक एवं बल के माध्यम से लगातार पर्यवेक्षण करेंगे तथा समेकित प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे.
सभी थानाध्यक्ष को निदेश दिया गया कि नियमित अंतराल पर मद्य निषेध की रोकथाम हेतु मोटर साईकिल गश्ती कराने हेतु सभी आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे. अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव उक्त कार्य का पर्यवेक्षण करेंगे.अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर एवं डुमराँव सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रखेंगे एवं आवश्यकतानुसार विधि सम्मत कार्रवाई करेंगे. विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में उक्त तिथि को बक्सर अनुमण्डल हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर (मो0 9473191241)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर (मो0 9431800090) तथा डुमराँव अनुमण्डल हेतु अनुमण्डल पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9473191242)/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डुमराँव (मो0 9431800091) अपने-अपने अनुमण्डल के विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में उक्त तिथि को डॉ0 महेन्द्र पाल, उप विकास आयुक्त-सह-अपर समाहर्ता बक्सर (मो0 9431818347, 9473191240) एवं पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (मो0 9431800092) रहेंगे.
शब-ए-बारात 2023 एवं होली पर्व 2023 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु 102 स्टैटिक को-ऑडिनेटर/पुलिस पदाधिकारी, 27 सेक्टर दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 जोनल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं 19 सुरक्षित पदाधिकारी/को-ऑडिनेटर/दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर दी गई .

Comment here