द जनमित्र। विमल यादव। 9431092766
बक्सर : जिले समेत पूरे प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो गए है. होली तो मार्च में है लेकिन अपराधी अभी से ही खून की होली खेलनी शुरू कर दी है. विपक्ष इसे जंगल राज बता रहा है. तो सत्ताधरी दल प्रदेश में जनता राज की दुहाई दे रहे है. आलम यह है कि अपराधी सड़को पर लोगो का खून बहा रहे है. 26 जनवरी से लेकर अब तक जिले में दो गैंगरेप, दो रेप, के अलावे कई महिला पुरुष का अज्ञात शव भी जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र से बरामद हुआ है. विधि व्यवस्था से एक बार फिर लोग सहम गए है. ताजा मामला औधोगिक थाना क्षेत्र के बड़का गांव मानसिंह पट्टी का है. जंहा मामूली विवाद में एक व्यक्ति के पिछवाड़े में अपराधियो ने गोली मार दी है. जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार, औधोगिक थाना क्षेत्र के मानसिंह पट्टी के रहने वाला मनजी पासवान का वंहा के डीलर के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गय. इसी दैरान डीलर ने मनजी पासवान के पिछवाड़े में गोली मार दी जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा परिजनों ने इलाज के लिए उसे विश्वामित्र हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जंहा उसका इलाज चल रहा है.


वही घायल का इलाज कर रहे विश्वामित्र होस्पिटल के डॉक्टर राजीव झा ने बताया कि, पिछवाड़े में गोली लगा एक व्यक्ति आय है. जिसका प्राथमिक उपचार के बाद अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है. जिससे अस्पष्ट हो सके कि गोली अंदर कहा तक गई है. मरीज की स्थिति स्थिर है. अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आने के बाद विशेष जानकारी दी जाएगी.
वही इस घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ अस्पताल पहुचे औधोगिक थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मनजी पासवान नामक व्यक्ति को गोली लगी है. जिनके द्वारा यह बताया गया है कि डीलर के द्वारा गोली मारी गई है. अभी उनका इलाज चल रहा है. कुछ देर बाद जो जानकारी निकल कर आएगी उससे औगत कराया जाएगा.


गैरतलब है कि डीजीपी का पदभार ग्रहण करने के साथ ही अपने पहले संबोधन में प्रदेश के डीजीपी आरएस भट्टी ने कहा था पुलिस अपराधियो को नही दौड़ायेगी तो अपराधी पुलिस को दौड़ाना शुरू कर देंगे. ठीक प्रदेश की हालात कुछ ऐसे ही होता जा रहा है. जंहा अपराधी ही पुलिस को दौड़ाना शुरू कर दिए है.
Comment here