ग्राउंड रिपोर्ट

जब बिहार पुलिस यूपी में पिट गई ……

Spread the love

द जनमित्र । विमल यादव। 9431092766

बक्सर: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्पाद की एक टीम शराब पकड़ते पकड़ते यूपी पहुंच गई और कुछ ऐसा हुआ कि उल्टे पांव भागना पड़ा. हालांकि इस मामले पर बक्सर उत्पाद पुलिस की टीम ने चुप्पी साधना ही मुनासिब समझा था. लेकिन जब द जन्नमित्र न्यूज़ ने उत्पाद अधीक्षक से इस बारे में बातचीत की तो पहले तो इंकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई सूचना लिखित या मौखिक मेरे पास नहीं है.

वही दिलीप कुमार पाठक से फोन पर बात करने पर पता चला कि एक प्राइवेट ड्राइवर के साथ थोड़ी बहुत बक झक हुई है. तब इस मामले में उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि दिलीप कुमार पाठक ने केवल यह बताया है कि उत्पाद विभाग के ड्राइवर विश्वामित्र कुमार के साथ मारपीट हुई है, और इस मारपीट का कारण पूर्व में ये ड्राइवर दो शराब तस्कर को अपनी गाड़ी में बैठा कर आरा पहुंचाया था.

इस मामले में पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की बात कही नहीं कही गई है और ना ही कोई प्राथमिकी दर्ज है .उत्पाद की पुलिस ने अपनी दबी जुबान से यह भी स्वीकार किया कि उत्पाद विभाग के द्वारा टारगेट दे दिया जाता है कि 15 शराबियों या इसमें संलिप्त कारोबारियों को प्रतिदिन पकड़ना जरूरी है. जैसे वीर कुंवर सिंह सेतु पर प्रतिदिन 500 वाहनों की जांच तो चौसा के चेक पोस्ट पर 350 वाहनों की जांच करना आवश्यक है. इसी क्रम में टारगेट को पूरा करने के लिए उत्पाद पुलिस की टीम बिहार से कब यूपी में प्रवेश कर गई जिसका पता तब चला जब शराब कारोबारियों ने इन्हें घेर लिया और कई घंटों तक बंधक बनाए रखा.

 

Comment here