ग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

राम जन्मभूमि की तरह उनके कर्मभूमि का भी हो विकास ….

Spread the love

जनमित्र/बक्सरः अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण हेतु भूमि पूजन में शामिल होने वाले स्वामी हरिनारायण गिरी का कहना है कि यदि अयोध्या जो भगवान राम की जन्मस्थली है वहां पर इतना काम हो सकता है तो राम की कर्मभूमि बक्सर में काम क्यों नहीं हो सकता वे कहते है कि जिस प्रकार राम जन्मभूमि का विकास किया गया है. ठीक उसी प्रकार राम की कर्मभूमि का भी विकास किया जाना चाहिए. अयोध्या में भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर बक्सर पहुंचे. स्वामी हरि नारायण गिरी ने कहा कि देश की जनता राम जन्मभूमि को लेकर काफी उत्साहित है. करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक राम मंदिर के भव्य निर्माण के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि राम की कर्मभूमि बक्सर का भी विकास हो. क्योंकि, बक्सर ही वह स्थली है जहां गुरु विश्वामित्र से शिक्षा प्राप्त करने के बाद राम ने पहली बार राक्षसों का संहार किया था.


साथ ही उनका कहना है कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है की महर्षि विश्वामित्र की नगरी में महर्षि विश्वामित्र का आश्रम किसी दूसरे व्यक्ति के कब्जे में है. उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर व जिलाधिकारी व प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें पत्र सौंपते हुए यह आग्रह करेंगे कि, वह राम की शिक्षा स्थली बक्सर के विकास के लिए भी कोई प्रावधान करें. जिससे पर्यटन के मानचित्र पर उभरने के साथ-साथ धार्मिक दृष्टिकोण से जी बक्सर को उसका खोया गौरव प्राप्त हो सके.

Comment here