जनमित्र/बक्सर: इसी सप्ताह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में 4.61 लाख लूट की घटना हुई थी जिसमें पुलिस ने कुछ लोगों को चिन्हित करते हुए पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस बैंक लूट से जुड़े कई बिंदुओं पर गहन पूछताछ कर रही है. हालांकि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में क्या बातें सामने आयी हैं, उसे पुलिस ने अब तक मीडिया कर्मियों को नहीं बताया है. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा कि बैंक लूट में कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस को पूरी उम्मीद है कि पूछताछ में कोई न कोई बात सामने आयेगी. उल्लेखनीय है कि पिछले 7 जुलाई को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव के बैंक

ऑफ़ इंडिया से बैंक लूट की घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. इस घटना में 8 से 9 अपराधी शामिल थे. घटना दिन के उजाले में ही अपराधियों ने अंजाम दिया था. घटना के बाद पुलिस सीसीटीवी को खंगाल रही है और कई बिन्दुओं पर जांच कर रही है. एसपी ने कहा कि पूछताछ जारी है. शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर दिया जायेगा. इसके पूर्व औद्योगिक थाना क्षेत्र के सोनवर्षा गांव के मध्य-दक्षिण बिहार बैंक में भी दिसबंर 2019 में करीब 11 लाख रूपये की लूट की घटना हुई थी. इसकी भी जांच अभी चल रही है. पुलिस इस बिन्दू पर भी जांच कर रही है कि कहीं इन दोनों बैंकों की लूट का तार एक ही से ही जुड़े हो. खैर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी.








Comment here