जनमित्र/बक्सर: श्री साईं संस्था लालगंज के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर साईं प्रतिभा सम्मान समारोह सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सबसे पहले साई की आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम में मैट्रिक एवं इंटर में अव्वल दर्जे से पास हुए सैकड़ों छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. जानकारी देते हुए नदांव पंचायत के बीडीसी कृष्णा कौशल ने बताया कि इस कार्यक्रम

का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करना है इस मौके पर एमपी हाई स्कूल के शिक्षक अरविंद यादव एवं शिक्षक बिहारी सर को भी सम्मानित किया गया. साथ ही लंगर भी चलाया गया जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नदाव पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह, समाजसेवी रिंकू यादव, राजेश मौर्य, रामजी सिंह आदि मौजूद रहे. मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ऐसे

कार्यक्रम के आयोजनों से समाज में आपसी सौहार्द कायम रहता है इसलिए जरूरत है कि ऐसे कार्यक्रम अक्सर होते रहना चाहिए. कार्यक्रम के आयोजन में बीडीसी कृष्णा कौशल, अनिल कुमार सिंह, सुबोध यादव, भरत यादव, चंदन, प्रभास केसरी, अविनाश कुशवाहा, के अलावा ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही.








Comment here