जनमित्र/बक्सर: भारत रत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की 158 वी जयंती समाजसेवी संस्था सहयोग के तत्वाधान में दिनांक 25 दिसंबर दिन बुधवार को बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. संपूर्ण समारोह का संचालन जितेंद्र मिश्रा ने ही किया. प्रारंभ में महामना के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई. जयंती समारोह का उद्घाटन विधिवत रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

समारोह को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि डॉ रमेश सिंह ने महामना के प्रति श्रद्धांजलि निवेदित करते हुए अपने को सहयोग संस्था के प्रति समर्पित बताया एवं उन्होंने कहा कि हमें मालवीय जी के विचारों से बहुत कुछ सीखने को मिलता है. अगर हम चाहते हैं कि उनको याद करें तो उनके आदर्शों को याद करना होगा. इस अवसर पर स्मारिका का भी लोकार्पण डॉक्टर ए के सिंह के द्वारा किया गया किया गया.





Comment here