जनमित्र/बक्सर: सदर प्रखण्ड के नदांव खेल मैदान में पंचकोशी मेला के अवसर पर पंचायत के मुखिया मुन्ना सिंह एवं समाजसेवी रुपा जी की अध्यक्षता में आयोजित मुखिया ग्रामीण स्पोर्टिंग क्लब द्वारा पंचकोशी फुटबॉल टूर्नामेंट महाकुंभ का फाइनल मुकाबला दानापुर रेल व गाजीपुर इलेवन के बीच खेला गया। आज के खेल के मुख्य अतिथि व उद्धघाटनकर्ता बक्सर सदर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी,समाजसेवी कृष्णानंद सिंह , पूर्व विधानपरिषद नन्दकिशोर राम मौजूद रहे!

विशिष्ट अतिथि के रूप में राकेश तिवारी,सुरेंद्र पासवान जदयू नेता व्यवसायी शिवभजन कुशवाहा,श्यामसुंदर तिवारी,भरौली प्रधान मुटन यादव द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया गया। वहीं दर्शको एवं खिलाड़ियों को अपनी आवाज से जोश उभारने का उद्घोषक असलम अंसारी बाल्मीकि यादव एवं पवन जी ने अपनी भूमिका निभाई !सदर विधायक द्वारा खेल मैदान को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए आश्वासन मिला !दोनों टीमों के खिलाड़ियों के द्वारा एक दूसरे में गोल किया!

कड़े मुकाबले के बाद निर्धारित समय के 10 मिनट में दानापुर रेल टीम के खिलाड़ी अजय शर्मा उर्फ मंटू शर्मा ने गाजीपुर इलेवन के गोल पोस्ट में गोल दाग कर अपनी टीम को विजयी बनाया। खेल काफी रोमांचक रहा। वहीं खेल देखने दर्शकों से मैदान खचाखच भरा रहा। खेल के बीच खिलाडियों ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर दर्शकों से खूब तालियों भरा सम्मान पाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मुख्यातिथियों द्वारा पुरस्कार राशि की भी घोषणा की गई।

खेल के दौरान रेफरी की भूमिका जिला रेफरी संघ के सचिव नेशनल स्तर के रेफरी संतोष पांडेय डब्लू यादव और बब्लू यादव ने निभाई। आयोजन समिति में मन्टू कुमार बबुआ जी,बीरू सिंह,रिंकू सिंह,प्रिंस यादव, बिट्टू सिंह,धनु सिंह,मनु यादव,श्री यादव ,सरपंच संजय सिंह समेत दर्जनों युवाओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई मौके पर हजारों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित हो रोमांचक खेल का लुफ्त उठाया।


Comment here