ग्राउंड रिपोर्टछानबीनस्थानीय

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने प्रशासन को उपलब्ध कराएं पीपीई किट

Spread the love

जनमित्र/बक्सर: कांग्रेस कमेटी बक्सर के द्वारा जिला आपदा प्रभारी को स्टरलाइज़्ड पीपीई किट 100 पीस, जेल बेस्ट हैंड सैनिटाइजर 1000 पीस प्रदान किया गया. इस दौरान जिला उपाध्यक्ष बजरंगी मिश्रा, अनुराग राज त्रिवेदी, अमरनाथ ओझा, श्रीमन राय आदि शामिल रहे. आपदा प्रबंधन विभाग में आपदा प्रभारी सह डीसीएलआर प्रभात कुमार को सामग्री उपलब्ध कराई गई. इसके पूर्व भी जिलाध्यक्ष के द्वारा मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया गया था.


जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्धन ने इस संदर्भ में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए कार्यरत चिकित्सा कर्मियों एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों व कर्मियों के द्वारा किया जा रहा कार्य बेहद सराहनीय है. ऐसे में संक्रमण काल में उनकी सहायता के लिए इन वस्तुओं की बेहद आवश्यकता महसूस की जा रही थी. इसके अतिरिक्त जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत सभी प्रखंड कमेटियों के माध्यम से प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय पर कार्यरत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को 5 लीटर जेल बेस्ट हैंड सैनिटाइजर एवं 100 जोड़े हैंड ग्लव्स सौंपे जाएंगे

Comment here