ग्राउंड रिपोर्टशिक्षास्थानीय

संत थॉमस मिशन स्कूल में मनाया गया क्रिसमस डे।

Spread the love

जनमित्र/बक्सर. पांडे पट्टी स्थित संत थॉमस मिशन स्कूल में सोमवार को क्रिसमस डे कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के डायरेक्टर सुनील कुमार ने केक काटकर इसका उद्घाटन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने डांस कर सबका मन मोह लिया। वही कुछ बच्चों ने क्रिसमस पर गीत गाया जिसे सुन सभी लोगों ने सराहा।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने कहा कि क्रिसमस खुशी का त्यौहार है। जीवन में शांति और समाधान जरूरी है कार्यक्रम में काफी संख्या में बच्चों अभिभावकों के अलावा अतिथि गण मौजूद थे। सांता क्लॉस बच्चे लोगों को काफी आकर्षित कर रहे थे। कार्यक्रम से पहले बच्चे लोगों का अभिवादन करते दिखे इस मौके परविद्यालय के निदेशक सुनील कुमार मिश्रा के अलावा अतिथि नंदु पाण्डेय, प्रचार्य सीवी पथ्रोज़, बेट्टी थॉमस, पीटर, संजय, लक्ष्मी, किकीम, अरुण उपाध्याय, कृष्ण ओझा, हरिशंकर पाण्डेय, गोल्डी ओझा, ऐश्वर्या आदि उपस्थित रहे।

Comment here