ग्राउंड रिपोर्टराजनीतिस्थानीय

मोदी को चुनौती दे सके विपक्ष में इतना दम कहां – उपेंद्र कुशवाहा

Spread the love

गठबन्धन की खेल में नीतीश कुमार की होगी सबसे अधिक दुर्गति. बक्सर पहुँचे राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा मोदी को चुनौती दे सके विपक्ष में इतना दम कहा.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय लोक जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा बक्सर पहुँचे जहां कार्यकर्ताओ ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया इस दौरान उन्होंने सबसे पहले शहर के ज्योति चौक पर स्थित ज्योति प्रकाश के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया फिर नगर भवन में आयोजित जिला सम्मेलन में शामिल हुए कार्यक्रम के समापन के बाद शाम में जिला अतिथि गृह पहुंचे जहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के गठबन्धन के खेल में सबसे ज्यादा दुर्गति नीतीश कुमार की होगी. विपक्ष के पास ऐसा एक भी नेता नही है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सके.

विपक्ष के गठबन्धन के खेल में नीतीश कुमार की होगी दुर्गति

मुम्बई में हुए दो दिवसीय इंडिया गठबन्धन की बैठक पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कल पूरे दिन जदयू के नेता इस उम्मीद में बैठे हुए थे कि अब नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन का नेता बनाया जाएगा लेकिन उनका नाम तक उनके बड़े भाई ने नही लिया. पटना की बैठक से ही लालू प्रसाद यादव इस पूरे गठबन्धन के खेल की सेंटर में है और तीनों बैठक में नीतीश कुमार को इग्नोर किया गया अब नीतीश कुमार 2 अक्टूबर से विशेष अभियान चला ले या कुछ भी कर ले उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. विपक्ष के गठबन्धन की खेल में यदि सबसे ज्यादा दुर्गति किसी की होगी तो उसका नाम नीतीश कुमार है.

वन नेशन वन इलेक्शन का फार्मूला तेजस्वी के समझ से परे

वही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा वन नेशन वन इलेक्शन के फार्मूला को बेकार बताए जाने पर कुशवाहा ने कहा कि यह तेजस्वी के समझ से परे है इससे अच्छी बात कोई हो ही नही सकता है यदि ऐसा हो जाये तो समय के साथ आर्थिक बोझ भी कम होगा.

नमो को चुनौती देना विपक्ष के बस की बात नही

वही उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिपक्ष के पास ऐसा कोई नेता नही है जो पीएम नरेंद्र मोदी को चुनौती दे सके. 2024 में तीसरी बार नरेंद्र मोदी पूरे बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएंगे.

गौरतलब है कि इसरो के द्वारा सूर्य की अध्ययन करने के लिए आज आदित्य एल वन को लांच किया गया जिसको लेकर इसरो के बैज्ञानिको एवं पीएम नरेंद्र मोदी को उन्होंने शुभकामना देते हुए कहा कि अंतरिक्ष मे भारत का बढ़ते कद से पूरे विश्व मे भारत का डंका बजेगा.

Comment here