अपराधग्राउंड रिपोर्टस्थानीय

हथियार एवं कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार

Spread the love

एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ बक्सर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार. किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था युवक.

द जनमित्र | डेस्क

बक्सरः जिले के डुमरांव अनुमण्डल अंतर्गत कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस ने एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्त में आया अभियुक्त किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा.

किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था युवक

घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियाव गांव का रहने वाला महेश प्रताप सिंह, पिता उदय सिंह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में था. इसी दौरान पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे धर दबोचा जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस गिरफ्त में आये अभियुक्त से पुलिस पूछताछ कर रही है.

क्या कहते है अधिकारी

मामले की जानकारी देते हुए कृष्णब्रह्म थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है जिससे पूछताछ की जा रही है. प्रथम दृष्टया जो जानकारी निकलकर आ रही है कि वह किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में था हालांकि जो जानकारी निकलकर आएगी उससे मीडिया को औगत कराया जाएगा.


गौरतलब है के पूरे बिहार में बढ़े अपराधीक घटनाओं को लेकर बक्सर पुलिस सजग है. निरंतर क्षेत्र में गस्ती करने के साथ ही जेल से रिहा होकर आने वाले अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है.

Comment here